शक्ति

शक्ति

शिव के अन्वेषण का एक मात्र मार्ग
Gifting available for eBook & Audiobook Add to cart and tap ‘Send as a Gift’
eBook Details
Hindi Language
Description
शिव केंद्र हैं, शिव सत्य हैं। शिव वो हैं जिन तक मन, ‘मन’ रहकर पहुँच नहीं सकता। शिव को तो रहस्य रहना है सदा।

शक्ति मन है, संसार है।

शिव में स्थिरता है, अचलता है।
शक्ति में गति है, चलनशीलता है।

शक्ति जीवन है, शक्ति वो सब कुछ है जिससे आप एक मनुष्य होकर के सम्बन्ध रख सकते हैं। शक्ति भाव है, शक्ति विचार है। शक्ति में संसार के सारे उतार-चढ़ाव हैं, आँसू हैं और मुस्कुराहटें हैं।

सत्य होगा अरूप, पर हम रूपों में जीते हैं। सत्य होगा अचिंत्य, पर हम विचारों और भावों में जीते हैं। सत्य होगा निराकार, पर हम तो आकार, रंग और देह में जीते हैं। सत्य होगा असीम, पर हमारा तो सब कुछ ही सीमित है।

जिन्होंने असीम की पूजा शुरू कर दी, जिन्होंने निर्गुण, निराकार को पकड़ने की चेष्टा कर ली, जिन्होंने यह कह दिया कि वो सब कुछ जो प्रकट और व्यक्त है, वो तो क्षुद्र है और असत्य है, उन्होंने जीवन से ही नाता तोड़ लिया, उनका मन बिल्कुल शुष्क और पाषाण हो गया।

अरूप तक जाने का एक मात्र मार्ग रूप है। सत्य तक जाने का हमारे लिए एक मात्र मार्ग संसार है। शिव के अन्वेषण का एक मात्र मार्ग शक्ति है। जिन्होंने संसार से किनारा कर लिया, ये कहकर कि संसार तो सत्य नहीं है, उन्होंने संसार को तो खोया ही, सत्य से भी और दूर हो गए।
Index
CH1
नवरात्रि के नौ रूपों को कैसे समझें?
CH2
नादान परिंदे (शिव, शक्ति, और मन की उड़ान)
CH3
न ऊर्जा न शक्ति, तुम सद्बुद्धि माँगो
CH4
सिद्धियों और शक्तियों का क्या महत्व
CH5
जब सत्य और माया दोनों आकर्षक लगें
CH6
ताकत मत माँगो, देखो कि क्या तुम कमज़ोर हो
Select Format
Share this book
Have you benefited from Acharya Prashant's teachings? Only through your contribution will this mission move forward.
Reader Reviews
5 stars 0%
4 stars 0%
3 stars 0%
2 stars 0%
1 stars 0%